MP News:तीन बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर,दो लोग घायल

Update: 2025-10-18 01:00 GMT
MP News: शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली नहर के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरा बाल-बाल बच गया। राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया।
जानकारी के अनुसार, गढ़ा निवासी संतोष यादव (25) अपनी बाइक से हनुमान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बिझौली नहर के मोड़ के पास पहुँचे, एक तेज़ रफ़्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि संतोष सड़क पर गिर गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।इसी दौरान पीछे से आ रहे विनय पटेल (28) भी अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठे और पहले से गिरी बाइकों से टकरा गए। तीनों बाइकें तेज़ी से आपस में उलझकर सड़क पर बिखर गईं। इस भीषण टक्कर में संतोष यादव और विनय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुरंत हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। घायलों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के सही कारणों की अभी जाँच की जा रही है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज गति और लापरवाही को मुख्य कारण बताया है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बिझौली नहर के पास स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की माँग की है।
Tags:    

Similar News