MP News: नीमच शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला और पुलिसवालों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। जूते-चप्पल बरसने लगे, जिससे माहौल गरमा गया। तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
यह घटना शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास पुरानी कचहरी के गेट नंबर 2 के सामने हुई। रविवार शाम सड़क पर एक पुरुष और महिला के बीच हाथापाई हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद पैसों को लेकर था, लेकिन बात हाथापाई तक पहुँच गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला शांत कराया।