MP News: छतरपुर जिले के खजुराहो के एक होटल में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव डायमंड होम स्टे के कमरा नंबर 203 में फंदे से लटका मिला। निशा 30 जुलाई को स्वामी विजय प्रजापति के साथ होम स्टे में आई थी। होटल संचालक के चाचा मोहन रजक ने बताया कि दोनों ने आईडी जमा कराकर कमरा बुक कराया था।
जानकारी के मुताबिक निशा प्रजापति गुनौर क्षेत्र की रहने वाली है, जिसका अजयगढ़ क्षेत्र निवासी स्वामी विजय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। दोनों तीन रात होटल में रुके थे। गुरुवार शाम को स्वामी विजय खाना लेने की बात कहकर निकला और वापस नहीं लौटा। रात करीब 12 बजे युवती (निशा) के भाई ने होटल स्टाफ को फोन किया। उन्होंने आत्महत्या की जानकारी दी। होटल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।