MP News: सीमा पर नक्सलियों और हॉक फोर्स का आमना-सामना, एक नक्सली ढेर

Update: 2025-03-10 04:44 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नक्सली मुठभेड़ हुई है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और हॉकफोर्स ने मिलकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान एक नक्सली मारा गया. घटना जिले के किसली जोन के चिमटा कैंप के पास हुई, जहां नक्सलियों और पुलिस, हॉकफोर्स के बीच मुठभेड़ जारी है. नेशनल पार्क कान्हा इलाके में भी नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. एसपी रजत सकलेचा ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है. वहीं पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है|
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में नक्सलवाद के खिलाफ राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता जताई थी. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प लिया है और मध्य प्रदेश इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दोहराया है कि राज्य की धरती पर नक्सली गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है, जिससे संकेत मिलता है कि राज्य सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रखेगी|
Tags:    

Similar News