MP News: बड़ा हादसा, आरती के दौरान आग से झुलसी महिला, गंभीर रूप से घायल

Update: 2025-03-30 05:36 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां बिहार से दर्शन के लिए आई संगीता शाह की साड़ी में अचानक आग लग गई. घायल महिला ने बताया है कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब वह आरती में शामिल हो रही थी, तभी मंदिर में नीचे रखे दीपक से उसकी साड़ी में आग लग गई. घटनास्थल पर बढ़ती भीड़ के कारण लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े और बड़ी मुश्किल से उसे बचाया जा सका, वरना उसकी जान भी जा सकती थी. आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पानी और कपड़े से आग बुझाई, लेकिन तब तक संगीता बुरी तरह जल चुकी थी|
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, डॉक्टर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं, परिजनों का कहना है कि बागेश्वर धाम के बालाजी की वजह से महिला की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया. घायल महिला संगीता के भतीजे अनिल कुमार शाह ने बताया कि वह सुबह करीब 8 बजे आरती दर्शन के लिए मंदिर गए थे।
जमीन पर एक दीपक जल रहा था, इसी दौरान नीचे से चाची की साड़ी ने आग पकड़ ली और यह आग पेट्रोल में आग की तरह फैल गई। आग को तुरंत बुझाया गया, धाम के सेवादारों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन इस हादसे से डरे हुए हैं, जबकि बागेश्वर बालाजी का आशीर्वाद है कि जान बच गई और बड़ा हादसा नहीं हो सका।
Tags:    

Similar News