MP News: दुकान में घुसकर बंदूक की नोक पर लाखों रुपए लूटे

Update: 2025-02-28 04:05 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के उजरा गांव में दुकान में घुसकर लूट का मामला सामने आया है. जहां नकाबपोश बदमाशों ने किराना दुकान के अंदर घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने उजरा के किराना दुकान व्यवसायी बृजमोहन गुप्ता को धमकाकर और बंदूक तानकर उनकी दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश बंदूक दिखाकर बैग में पैसे भर रहे हैं और पैसे लेकर भाग रहे हैं|
मामले में आरोप है कि आरोपी बंदूक लेकर आए और धमकाकर दुकान से लाखों रुपये लूटकर भाग गए. घटना की सूचना गढ़ीमलहरा थाने को दे दी गई है. वहीं पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है|
Tags:    

Similar News