MP News: पैदल तीर्थ यात्रा पर निकले जैन मुनि को वाहन ने कुचला,मौत

Update: 2025-04-03 00:58 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में नेशनल हाईवे पर जैन मुनि को आयशर वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इंदौर इच्छापुर हाईवे पर मोकलगांव कालका ढाबा के पास इंदौर से नागपुर जा रहे ज्ञानगच्छ समाज के गजेंद्र मुनि को बुधवार सुबह 6:30 बजे आयशर वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बुधवार को पूज्य महाराज साहब की डोला यात्रा सुबह 12 बजे पंधाना के सिलटिया मुक्तिधाम धाम पहुंची, जहां जैन परंपरा के अनुसार समाज द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।
Tags:    

Similar News