MP News: दिनदहाड़े बदमाशों ने बैंक में घुसकर बुजुर्ग से लूटे 12 हजार रुपये

Update: 2025-03-02 03:16 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बैंक में घुसकर एक बुजुर्ग को निशाना बनाया और उनसे 12 हजार रुपए ठग लिए. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई. यहां एक बुजुर्ग 50 हजार रुपए निकालने गया था. उस दौरान बैंक में मौजूद दो बदमाशों ने बुजुर्ग को बातों में उलझा लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. बुजुर्ग जगदीश पटेल ने बताया कि वह बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 50 हजार रुपए निकालने गए थे|
जब वह रुपए निकालने के बाद गिन रहे थे, इसी दौरान दो बदमाश बैंक में आए और कहा कि रुपए की गड्डी में नकली नोट हैं. इसके बाद उन्हें अपनी बातों में उलझाकर उन्होंने बड़ी ही चालाकी से उनकी रुपए की गड्डी से 12 हजार रुपए निकाल लिए और बैंक से फरार हो गए. पीड़ित जगदीश पटेल ने घर जाकर रुपए गिने तो 50 हजार रुपए में से 12 हजार रुपए गायब थे. बुजुर्ग ने तुरंत इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News