MP News: मामला सतना जिले के उंचेहरा का है। यहां परसमनिया निवासी राज बहादुर सिंह गोंड अपने परिवार के साथ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे। शादी में सात फेरों के साथ ही पति-पत्नी एक-दूसरे से 7 वादे करते हैं। इन्हीं में से एक वादा पत्नी की रक्षा का भी होता है। मध्य प्रदेश के सतना में एक पति ने इसी वादे को निभाते हुए अपनी जान गंवा दी। मामला मध्य प्रदेश के सतना का है। यहां एक महिला तालाब में नहाते समय डूबने लगी।
पति ने जब यह देखा तो वह भी तालाब में कूद गया। पति ने पत्नी को बचा लिया। लेकिन उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। पूरे गांव में मातम छा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति की मौत से पत्नी सदमे में है। वह पहले ही एक बच्चे को खो चुकी है। ऊपर से अब उसके जीवनसाथी की भी इसी तरह मौत हो गई।