MP News: पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

Update: 2025-03-27 00:48 GMT
MP News: देवास जिले के सतवास थाना अंतर्गत ग्राम बड़ौदा टप्पर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां आपसी विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात का है, जब सचिन नाम के युवक ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी रिंकी की लाठियों से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे सतवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भिजवाया. बुधवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया|
इस घटना के बाद मृतका के परिजन काफी गुस्से में हैं, उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है. वहीं सतवास थाना प्रभारी बीडी बीरा ने बताया कि रिंकी और सचिन के बीच पहले भी विवाद होता रहता था. इस बार आरोपियों ने लाठियों से इतनी बेरहमी से हमला किया कि रिंकी की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News