MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम मनकावाड़ा में रविवार दोपहर करीब 12 बजे किसान ब्रजगोपाल गौर के खेत में 7 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई. जिससे किसान ब्रजगोपाल गौर की खड़ी फसल जलकर राख हो गई है. पड़ोसियों की मदद से किसान सूचना मिलते ही परिवार के साथ खेत पर पहुंचा. आग में जल रही फसल को बचाने के लिए ग्रामीण पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद भी किसान ब्रजगोपाल गौर की करीब 2, 3 एकड़ फसल जलकर राख हो गई|
साथ ही सूचना मिलते ही कुछ देर बाद सिलवानी से फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग पर काबू पाया जा सका. पीड़ित किसान ब्रजगोपाल ने बताया कि उसे करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है. जब तहसीलदार भरत मांडरे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पटवारी से जानकारी मिली है कि बिजली में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. जिसकी सारी जानकारी मिल गई है|