MP News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Update: 2025-04-09 06:42 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखन नगर इलाके में काली माता मंदिर के पास मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में कार सवार राकेश की मौत हो गई. राकेश मानागांव का रहने वाला था और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया|
बताया जा रहा है कि तीनों युवक मंगलवार देर रात मानागांव से आंचलखेड़ा जा रहे थे. काली माता पेट्रोल पंप के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया.
Tags:    

Similar News