MP News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Update: 2025-06-30 05:56 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हैं। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक ठाकुर के रूप में हुई है।
बाइक पर उसके साथ रितेश ठाकुर और अभय ठाकुर सवार थे। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलने पर अभिषेक के परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News