MP News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक सड़क हादसे की खबर आई है. जहां नेशनल हाईवे-43 पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी. हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. मामला नेशनल हाईवे 43 का है. जहां गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई. जिसमें बाइक सवार कमलेश राजपूत (42) और विजय ठाकुर वानी (50) की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बिरसिंहपुर पाली से उमरिया जा रहे थे|
तभी पिपरिया पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक बाइक सवारों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई बालेंद्र शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. और उन्होंने परिजनों को समझाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|