MP News: लोडिंग वाहनों में जोरदार भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत

Update: 2025-03-04 03:06 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में राहुल की दर्दनाक मौत हो गई, यह हादसा सोयतकला से 5 किलोमीटर दूर हुआ, इनमें से एक वाहन संतरे से भरा हुआ था. हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें जरिया खेती के जीवन राठौर और जगदीश वर्मा शामिल हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है|
सोयतकला थाना पुलिस का कहना है कि झालावाड़ ले जाते समय राहुल गोस्वामी की मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया गया, अभी मामले की जांच की जा रही है|
Tags:    

Similar News