MP News: क्रिकेट मैच में जीत को लेकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने पकड़कर गंजा कर घुमाया
MP News: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। भारत की इस शानदार जीत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। भारत की जीत के बाद रविवार रात मध्य प्रदेश के देवास शहर में एबी रोड स्थित सयाजी द्वार पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्साहित लोगों ने जीत की खुशी में बम-पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक बमुश्किल अपनी जान बचा पाए। इसके बाद मौके पर मौजूद सिटी कोतवाली टीआई अजय सिंह गुर्जर ने लापरवाही से इधर-उधर एक-दूसरे पर पटाखे फेंक रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया तो गुस्साए युवकों ने टीआई से भी बदसलूकी की। युवकों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ का प्रयास किया।
टीआई ने किसी तरह अपना वाहन उग्र भीड़ से निकालकर निकाला। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने निर्दोष मोमोज दुकानदार की पिटाई कर दी। उसका सिर मुंडवाकर एमजी रोड पर जुलूस निकाला गया। उधर, रविवार रात पुलिस की पिटाई से घायल युवक के परिजनों ने सोमवार सुबह एसपी पुनीत गेहलोत को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की| सोमवार को पुलिस ने जश्न के दौरान उत्पात मचाने वाले युवकों की पहचान की। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और देर शाम एमजी रोड पर उनका सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला गया।