MP News: शाजापुर रोड पर अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला

Update: 2024-11-17 02:04 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के कानड़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब शाजापुर रोड पर एक व्यक्ति का अधजला शव मिला| घटना शनिवार शाम की है| यह घटना शाजापुर की है, पुलिस को कानड़ रोड के कुंडला मोड़ पर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद कानड़ पुलिस मौके पर पहुंची. प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा था.मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है|
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है, मृतक का शरीर पीछे की तरफ से काफी जला हुआ है, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
Tags:    

Similar News