MP News: गोलगप्पे खाना किसे पसंद नहीं होता और अगर कहीं गोलगप्पे का ठेला दिख जाए तो शायद ही कोई हो जो इन्हें न खाना चाहे. लेकिन मध्य प्रदेश के आगर मालवा में गोलगप्पे खा रही लड़कियों ने गोलगप्पे खाते वक्त ठेले पर कुछ ऐसा देखा, जिसे देखकर उनकी चीख निकल गई. अब उन्हें ये गोलगप्पे हमेशा याद रहेंगे. उन्होंने ऐसा क्या देखा, आइए जानते हैं|
घटना सारंगपुर मार्ग स्थित गांधी उपवन की है. यहां एक गोलगप्पे के ठेले में सांप लिपटा हुआ मिला. पहले तो किसी को कुछ पता नहीं चल सका. कुछ लड़कियां वहां गोलगप्पे खा रही थीं. तभी उनकी नजर ठेले के टायर पर पड़ी. सांप लिपटा हुआ देखकर उनकी चीख निकल गई. गोलगप्पे की प्लेट फेंककर वे वहां से दूर चली गईं और वहीं खड़ी हो गईं. वहां मौजूद लोगों ने जब सांप को देखा तो वे भी दंग रह गए|
कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप को सबसे पहले गांधी उपवन के अंदर देखा गया और उसे भगाने की कोशिश में वह एक ठेले के पहिये में फंस गया। उस गोलगप्पे के ठेले पर कई लोग मौजूद थे। सभी बड़े चाव से गोलगप्पे खा रहे थे। अचानक किसी ने कहा कि ठेले के टायर पर सांप है। और फिर सभी इधर-उधर भागने लगे। कई लोग ठेले के पास आकर खड़े हो गए। इससे वहां यातायात भी बाधित हो गया। करीब एक घंटे बाद सर्प प्रेमी मुर्तजा खान और बबलू खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी से कोबरा को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि वन्यजीव भी शहर में अपना ठिकाना तलाश रहे हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Tags: