MP News: रैपिडो ड्राइवर हत्याकांड में गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला खुलासा
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में चार दिन पहले एक रैपिडो चालक की हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेमिका ने बताया था कि दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। अब पूछताछ में प्रेमिका ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने युवक की हरकतों से परेशान होकर उसकी गर्दन पर लात मारकर हत्या की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट और बयान के आधार पर जांच जारी है। मंगलवार दोपहर मेकअप आर्टिस्ट प्रेमी की हत्या कर भंवरकुआं थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी संस्कार (21) पुत्र घनश्याम पटेरिया निवासी सागर की हरकतों से परेशान होकर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका कृष्णा (19) को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद सबसे पहले उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई खुलासे किए हैं। परिजनों ने बताया, संस्कार सिविल कोर्स की तैयारी करने इंदौर आया था। यहां पढ़ाई के साथ-साथ उसने काम भी करना शुरू कर दिया था। वह अपना खर्च खुद उठाना चाहता था। ज्यादातर समय वह कोचिंग में व्यस्त रहता था। मुझे नहीं पता था कि वह लड़की के साथ रहने लगा है। अब मुझे प्रशासन पर भरोसा है। डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों साथ रह रहे थे। मंगलवार को घर जाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद में संस्कार बेड से नीचे गिर गया। इस पर आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रखकर हत्या कर दी।