MP News: गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. इसी कड़ी में धार जिले के पीथमपुर स्थित एक पाइप फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. दरअसल, आगजनी की यह घटना पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 3 स्थित सिग्नेट पाइप कंपनी में हुई है. अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है|
आग इतनी भयानक है कि कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई देने लगा. स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बता दें कि पिछले साल भी इसी कंपनी में ऐसी ही आग की घटना हुई थी. फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम इस पर काबू पाने की कोशिश कर रही है|
Tags: