MP News: किसान को करंट लग गया और उसकी दर्दनाक मौत

Update: 2025-05-15 00:47 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में झीला गांव में बुधवार को एक किसान को करंट लग गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। किसान का नाम गोलू था, गोलू अपने खेत में रबी सीजन की सिंचाई की व्यवस्था के लिए कुएं का सीसी निर्माण करवा रहा था। इस दौरान किसान सरिया उतारते समय बिजली की लाइन से टकरा गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद किसान के परिजनों का रो-रो पर बुरा हाल है। आपको बता दें कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Tags:    

Similar News