MP News : तीन टुकड़ों में कटने के बाद भी सांप ने युवती को डसा,मौत

Update: 2025-10-27 05:15 GMT
MP News : मध्य प्रदेश में मुरैना के नाऊडांडा गांव में पशुओं के लिए घर में चारा काट रही युवती को जहरीले सांप ने डस लिया। स्वजन झाड़ फूंक करवाते रहे। हालत खराब होने पर अस्पताल लेकर गए, जहां मौत हो गई।चौंकाने वाली बात यह है कि दराते से चारे के साथ ही सांप भी कट गया था और उसके तीन टुकड़े हो गए थे। सांप का मुंह वाला हिस्सा जैसे ही जमीन पर गिरा, उसने युवती को डस लिया।
पिता होरीलाल कुशवाह और अन्य परिजन 18 वर्षीय भारती को इलाज के लिए झाड़ फूंक करने वाले के पास ले गए। अन्य देसी इलाज भी करवाया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। आखिरी में सबलगढ़ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Tags:    

Similar News