MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक शादी समारोह में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, इस घटना के बाद आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.यह घटना पाटन थाना क्षेत्र की है, पाटन नगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर साहिल और नीलेश पटेल नाम के युवक के बीच विवाद हो गया, दोनों अपनी पसंद के गाने बजाना चाहते थे. निलेश ने अचानक साहिल पर चाकू से हमला कर दिया|
लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है. इधर, जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
Tags: