MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत फायरिंग तक पहुंच गई. विवाद के दोनों पक्षों ने जमकर लाठियां भी चलाईं. मामला कैलारस थाना क्षेत्र के भूरावाली गांव का है. जहां सोमवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया|
और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि नौबत फायरिंग तक पहुंच गई| घटना में गोली लगने से धीरू सिकरवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले को लेकर कैलारस थाना पुलिस जांच में जुटी है।
Tags: