MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में इंदौर रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीएसपी और पदम नगर थाना प्रभारी डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँचे। शुरुआती जाँच में पता चला कि महिला का शव करीब पाँच दिन पुराना है। आवारा कुत्तों ने महिला के शरीर को नुक्सान भी पहुँचाया है। फिलहाल पदम नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।
मौके पर पहुँचे सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि आज विद्या कुंज स्कूल थाना पदम नगर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र 50 से 55 वर्ष है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। एफएसएल और साइबर टीम मौके की जाँच कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल के आसपास घुमाया जा रहा है।
Tags: