MP News: खेत पर मिला युवक का शव, रंगपंचमी की खुशियां मातम में बदलीं

Update: 2025-03-20 05:06 GMT
MP News: खंडवा के छैगांव माखन थाना क्षेत्र के सुलिया खेड़ी गांव में रंग पंचमी की खुशियां मातम में बदल गईं, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रंग पंचमी के मौके पर ग्रामीण त्यौहार मनाने में व्यस्त थे, इसी दौरान गांव के ही एक युवक नरेंद्र पुत्र जयपाल का शव गांव के खेत की मेड़ पर मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। मृतक के आसपास जांच की। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान थे, जिससे उसकी हत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारे की तलाश में निकल गई, लेकिन फिलहाल पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारे का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News