MP News: मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी सिंगरौली जिले में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। जिले के जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोलाई बस्ती में एक घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में घर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे हुई।
जानकारी के मुताबिक गोलाई बस्ती निवासी मिठाईलाल के घर में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग घबरा गए। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घर के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग बाहर आ गए और किसी की जान नहीं गई।हालांकि हादसे में घर और उसमें रखा लाखों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह हादसा ऐसी बस्ती में हुआ जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकी
Tags: