MP News: गाय का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, गौरक्षकों में गुस्सा

Update: 2025-03-24 07:29 GMT
MP News: सीधी जिले में लगातार गोकशी के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला सिहावल चौकी क्षेत्र के मेंधौली गांव का है. जहां अज्ञात लोगों ने एक गाय का सिर काटकर उसकी हत्या कर दी. संदिग्ध हालत में गाय का कटा सिर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|
इस घटना के बाद गोरक्षकों ने गाय का सिर तालाब के किनारे मिट्टी में दबा दिया और आक्रोश जताया. गोरक्षकों और ग्रामीणों ने शिकारी पर गाय का शिकार करने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जिले भर में लगातार गोकशी के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे लेकर सीधी जिला प्रशासन गंभीर नहीं है. ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है|
Tags:    

Similar News