MP News: मालगाड़ी की चपेट में आया सफाई कर्मचारी, दर्दनाक मौत

Update: 2025-02-17 00:46 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गजरा बहरा स्थित कोल यार्ड में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. मालगाड़ी की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई|आपको बता दें कि दादुल सिंह नाम का शख्स पटरियों से कोयले का चूरा साफ करने का काम करता था|
दादुल अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर हंगामा किया. पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ|

Tags:    

Similar News