MP News: नवविवाहिता की मौत पर मचा कोहराम

Update: 2025-04-25 05:56 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार को नवविवाहिता 26 वर्षीय प्रीति राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता से प्रेम प्रसंग के चलते उसके पति मयंक राजपूत ने प्रीति को जहर खिलाकर मार डाला. प्रीति की मौत से गुस्साए उसके परिजनों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच जिला अस्पताल परिसर में जमकर मारपीट हुई और जूते-चप्पल फेंके गए. मिली जानकारी के अनुसार यूपी के महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम सिजवाहा निवासी संतोष राजपूत ने अपनी बेटी पूजा राजपूत की शादी 13 मई 2023 को लवकुशनगर के मिडका निवासी मयंक सिंह राजपूत के बेटे रामेश्वर राजपूत से की थी|
मयंक मेडिकल व्यवसायी हैं और छतरपुर के विश्वनाथ कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे. ग्राम खामा निवासी मृतका पूजा राजपूत के देवर कृष्णा राजपूत ने बताया कि 23 अप्रैल को पूजा ने अपने भाई को फोन कर उसे ले जाने के लिए कहा था. उसके भाई ने उसे 24 अप्रैल को आने को कहा था। भाई ने सुबह साढ़े पांच बजे पूजा को फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ तो वह पूजा को लेने के लिए निकल गया, तभी सुबह सात बजे मयंक का फोन आया कि तुम्हारी बहन ने जहर खा लिया है। कृष्ण राजपूत ने बताया कि मयंक शादी के बाद से ही पूजा को परेशान करता था। इसको लेकर पंचायत भी हुई थी।
उसने आरोप लगाया कि मयंक का प्रीति नाम की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है जो उसकी साली लगती है। उसने कहा कि मयंक मेडिकल का काम करता है और उत्तराखंड से दवाइयां बनवाता है, इसलिए उसे पूरा शक है कि उसी ने जहर खिलाकर पूजा की हत्या की है। नवविवाहिता की मौत और परिजनों के इन गंभीर आरोपों के बाद जिला अस्पताल में माहौल गरमा गया। देखते ही देखते परिजनों और दूसरे पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच जूते-चप्पल चले और करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
Tags:    

Similar News