MP News: चाट वाले की दबंगई, व्यापारी और राहगीर परेशान

Update: 2025-09-03 01:20 GMT
MP News: रीवा के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक प्रकाश चौराहा आज एक चाट विक्रेता की गुंडागर्दी से दहल उठा। यहाँ के व्यापारी और राहगीर बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं - प्रशासन इस 'डंडाधारी दबंग' शिवम गुप्ता पर कब कार्रवाई करेगा? चौराहे पर चाट का ठेला लगाने वाला शिवम गुप्ता नाम का यह युवक अब अपने धंधे से ज़्यादा अपनी गुंडागर्दी के लिए जाना जाता है। उसकी पहचान उसके ठेले से नहीं, बल्कि उसके हाथ में मौजूद उस डंडे से है जिससे वह रोज़ लोगों को डराता-धमकाता है।
वह राहगीरों को रोककर गालियाँ देता है और छोटी-छोटी बातों पर भी मारपीट पर उतारू हो जाता है। उसकी मनमानी ने पूरे चौराहे का माहौल खौफनाक बना दिया है। शिवम की दबंगई इस हद तक बढ़ गई है कि हाल ही में उसने नगर निगम के कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा।
Tags:    

Similar News