MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बाइक पर रेस लगा रहे युवकों की बाइक आपस में टकरा गई, इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है. तीन लोग घायल हैं, छात्र रात में बाइक पर घूमने निकले थे और रेस लगाने लगे और बाइक आपस में टकरा गईं. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है, यह घटना मेरोड इलाके की है, पुलिस का कहना है कि अशोक बुधवार रात अपनी बाइक पर निकला था. उसके साथ गोविंद, गोकुल और मोतीलाल थे|
युवक दो बाइक पर निकले और रेस लगाने लगे, बाइक टकराने से अशोक सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. अशोक की एमवाय अस्पताल में मौत हो गई. अशोक बड़वानी का रहने वाला था और 2 साल से इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है|
Tags: