MP News: रीवा-मिर्जापुर मार्ग पर पलिया डुवां ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे हुए इस हादसे में मझिगवां निवासी पुष्पेंद्र सिंह गहरवार उर्फ पिंटू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक काले रंग की पल्सर बाइक (MP17 ZG 7944) से रीवा से हनुमना लौट रहा था, तभी अचानक सामने आए आवारा पशुओं से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्थानीय लोग मौके पर दंग रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का कारण ओवरब्रिज पर आवारा पशुओं की मौजूदगी है, हालांकि कुछ लोगों ने किसी अन्य वाहन से टक्कर की भी संभावना जताई है। हादसे की सूचना मिलने पर लौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।