MP News :मध्य प्रदेश के सतना जिले में आज एक बाइक नहर में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास दो लोग बाइक समेत नहर में गिर गए. इस हादसे में विकास और अनुराग नामक दो युवकों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शहर के मेडिकल कॉलेज के 4 छात्र 2 बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, जिसमें से दो छात्र बाइक समेत नहर में गिर गए|
दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य छात्रों ने भी नहर में कूदकर अपने दोस्तों की जान बचाने की कोशिश की. दोनों दोस्तों को भी स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया. मेडिकल कॉलेज के पास नहर में बैरिकेड्स न लगे होने के कारण यह हादसा हुआ|