MP News: टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहा था युवक, बदमाशों ने कर दी हत्या

Update: 2025-03-11 04:48 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भारतीय टीम की जीत पर पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे युवक की एमआईजी इलाके में बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आई मृतक की मां भी घायल हो गई. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल, यह पूरी घटना इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा की है. जहां कैटरिंग का काम करने वाले शंकर बामनिया का बेटा महेश भारतीय टीम की जीत पर पटाखे फोड़ रहा था|
उस दौरान महेश का सूरज, आशु उर्फ ​​आशुतोष और राम से विवाद हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. महेश को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. बीच-बचाव के दौरान महेश की मां भी घायल हो गई. बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
Tags:    

Similar News