MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना बुधवार की है, युवक अंबाह में अपने खेत में मोटर में बिजली का तार डाल रहा था. तभी अचानक उसे करंट लग गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यहां युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबाह से मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल मुरैना में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया|
इसके बाद अस्पताल पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, अंबाह पुलिस मामले की जांच कर रही है|