MP News: खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली भालू ने किया हमला, हालत गंभीर
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के खरयानी गांव में गुरुवार को जंगली भालू के हमले में एक किसान के घायल होने की जानकारी सामने आई है. बताया गया है कि खरयानी निवासी गोविंदा आदिवासी का पुत्र 45 वर्षीय सूरत दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत पर फसल समेट रहा था, तभी जंगल की ओर से आए एक भालू ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया|
सूरत के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई. गंभीर हालत में उसे पहले वन विभाग के वाहन से किशनगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूरत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. चूंकि सूरत की हालत काफी गंभीर है, जिसके चलते उसे देर शाम जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है|