MP News: लोडर की चपेट में आए सुपरवाइजर की दर्दनाक मौत

Update: 2025-10-25 06:52 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली ज़िले में स्थित एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की दुधीचुआ कोयला खदान में एक सुपरवाइजर को डोजर ने टक्कर मार दी। अस्पताल पहुँचने से पहले ही सुपरवाइजर की मौत हो गई।यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ। सीधी निवासी पुष्पेंद्र सिंह दुधीचुआ स्थित गजराज माइंस कंपनी में ओवरलोडिंग का काम देख रहे थे। रात्रि पाली में ड्यूटी के दौरान एक डोजर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गिर पड़े। वे खदान की लेन 1 में निरीक्षण के लिए गए थे।
हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। कर्मचारी घायल सुपरवाइजर को नेहरू शताब्दी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सीधी से सिंगरौली पहुँचे मृतक सुपरवाइजर के परिवार ने मुआवजे की माँग की है।मोरवा पुलिस हादसे की जाँच कर रही है। हालाँकि, मृतक के परिवार ने कंपनी के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन को भी दोषी ठहराया है।
Tags:    

Similar News