MP News : तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचला, अधेड़ की मौत

Update: 2025-11-15 07:18 GMT
MP News : जिले के मझगवां गाँव के पास मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक तेज़ रफ़्तार कार ने कहर बरपा दिया। कार ने बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। छक्के लाल चौधरी नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति गुप्ता नाम की एक महिला और गौरी गुप्ता नाम की एक 8 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार चालक दुबटिया चौक की ओर से सायरन बजाते हुए तेज़ रफ़्तार से आ रहा था और मझगवां के पास सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ से गौरी की आँख में गंभीर चोट लगने पर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News