MP News: जिम में एक्सरसाइज करते अचानक बेहोश होकर गिरा व्यक्ति, CPR के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान
MP News: देशभर में अचानक मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। यहां जिम में एक्सरसाइज करते समय एक व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद जिम में मौजूद लोग उसे सीपीआर देकर जगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह फिर कभी नहीं उठा और उसकी मौत हो गई।
हार्ट अटैक से गिरा व्यक्ति
दरअसल, पूरा मामला जबलपुर के गोरखपुर इलाके का बताया जा रहा है। यहां मौजूद गोल्ड जिम में एक्सरसाइज करते समय एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय यतीश सिंघई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यतीश रोजाना की तरह शाम करीब 6:45 बजे जिम में मशीनों से एक्सरसाइज कर रहा था। इसी दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से वह गिर पड़ा।उसे शहर के भंडारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने यतीश को मृत घोषित कर दिया।