MP News: गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही आग का कहर देखने को मिल रहा है. कहीं खेत जल रहे हैं तो कहीं जंगल धधक रहे हैं. खंडवा जिले के पुनासा रेंज वन क्षेत्र कोठी के गुंजारी जंगल में आज भीषण आग लग गई. रात के अंधेरे में यह आग लाल स्याही की तरह दिख रही थी. वहीं इस भीषण आग से जंगली जानवरों को भी खतरा हो सकता था|
लेकिन बड़ा नुकसान होने से पहले ही फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं. हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और किसी तरह आग पर काबू पा लिया|