MP News: जंगल में लकड़ी काटने के विवाद में चौकीदार पर जानलेवा हमला

Update: 2025-09-27 00:56 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में वन विभाग में कार्यरत एक चौकीदार पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। जियावन पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी बुधन बैगा (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। घटना पिछले मंगलवार की है। जियावन रेंज के बूढ़ाडांड बीट के भाट जंगल में आरोपी का शिवमोहन सिंह गोंड से विवाद हो गया था। जंगल की वनस्पतियों की देखभाल करने वाले चौकीदार शिवमोहन सिंह ने आरोपी को लकड़ी काटने से मना किया था। गुस्से में आकर आरोपी ने चौकीदार पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया।
जियावन थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के बीच सागौन की लकड़ी काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
Tags:    

Similar News