MP News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 11 मजदूर झुलसे

Update: 2025-02-16 04:50 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। कान्हा नेशनल पार्क में क्रिकेट ग्राउंड बनाते समय 11 मजदूर करंट की चपेट में आ गए। मजदूर लोहे की सीढ़ी को शिफ्ट कर रहे थे, जो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। घटना कोलुआ रोड स्थित कान्हा नेशनल पार्क की है। जानकारी के अनुसार सीढ़ी के हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही सभी मजदूरों को करंट का झटका लगा। मौके पर मौजूद कुछ युवकों की सूझबूझ से सभी को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
हादसे में घायल मजदूरों में शंकर कॉलोनी निवासी रामवीर (40), मनीष (19), आनंद सिंह (30), सुंदरम (18), धनपाल (24) और चरण सिंह (42), जामाखेड़ी निवासी नीलेश (30), मोतीलाल (40) और सुमित (17) और तुलसी सरोवर कॉलोनी निवासी लल्लीराम (26) शामिल हैं। घायलों ने बताया कि सीढ़ी भारी होने के कारण उसे उठाने में कई लोग लगे हुए थे। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुरक्षा मानकों की जांच के आदेश दिए हैं।
Tags:    

Similar News