Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। स्वच्छता और स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिए विख्यात इंदौर को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'वेटलैंड सिटी' का दर्जा मिल गया है।

यह वैश्विक दर्जा शहर को रामसर प्रमाणित वेटलैंड्स के संरक्षण में किए गए प्रयासों के आधार पर दिया गया है। यह पुरस्कार ज़िम्बाब्वे के विक्टोरिया फॉल्स में आयोजित एक समारोह में वेटलैंड्स कन्वेंशन के महासचिव डॉ. मुसोंडा मुम्बा द्वारा प्रदान किया गया।

भारत की ओर से यह पुरस्कार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ. सुजीत कुमार बाजपेयी ने ग्रहण किया।

Tags: