Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : राज्य में दो मज़बूत मौसमी प्रणालियाँ सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

भारी बारिश की चेतावनी वाले जिलों में धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। इन इलाकों में लगभग 2.5 से 4.5 इंच बारिश हो सकती है।

Tags: