MP : ग्वालियर, सतना समेत 12 जिलों में रेड अलर्ट के बीच बांध ओवरफ्लो, गेट खोले गए
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : कई जिलों में गुरुवार को भी बारिश जारी है। पिछले एक महीने से जारी भारी बारिश के कारण कुल 54 बड़े बांधों में जलस्तर बढ़ गया है।
जोहिला, बरगी, बाणसागर, सतपुड़ा समेत कई बांध भी लबालब हैं। इनके गेट खोलने पड़े हैं।
आज (गुरुवार) ग्वालियर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।