MP : चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कमजोर हुआ, भारी बारिश की संभावना नहीं

Update: 2025-09-16 06:45 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : कई जिलों में सोमवार को चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण बारिश जारी रही। यह सिस्टम मंगलवार को समाप्त हो जाएगा। अगले तीन दिनों में बूंदाबांदी का अनुमान है, हालाँकि भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

राजधानी भोपाल में सोमवार शाम को गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जबकि मंगलवार सुबह बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी चलती रही।

रायसेन, सतना, मंडला, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर और सिवनी में भी सोमवार को बारिश हुई। रायसेन में सबसे अधिक 2 इंच बारिश हुई। वहीं, सतना में सवा इंच और मंडला-पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई।

Tags:    

Similar News