MP Crime: पति ने पत्नी और साले को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Update: 2025-05-23 04:56 GMT
MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले को गोली मार दी. जिससे एक की मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. घटना के बाद पति फरार हो गया. पत्नी बीती रात मायके से ससुराल पहुंची थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. यह पूरा मामला भितरवार थाना क्षेत्र का है. सहारन गांव में विक्रमजीत उर्फ ​​विक्की संधू ने अपनी पत्नी दलजीत कौर और साले ओमकार सिंह को लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी|
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विक्रमजीत की पत्नी दलजीत अपने भाई ओमकार के साथ मायके में रह रही थी. इसी विवाद के बीच दलजीत कौर गुरुवार रात अपने भाई ओमकार के साथ ससुराल पहुंच गई. इस दौरान पति विक्रमजीत संधू से एक बार फिर विवाद हो गया. देखते ही देखते विक्रमजीत ने दोनों पर गोली चला दी. इस घटना में ओमकार सिंह (साले) की मौके पर ही मौत हो गई। दलजीत कौर (पत्नी) का ग्वालियर में इलाज चल रहा है।
वारदात को अंजाम देने के बाद विक्रमजीत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी जितेंद्र नगाइच, टीआई हितेंद्र सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी विक्रमजीत की तलाश शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News