MP Crime: पति बना हैवान पहले शादी और अब हत्या

Update: 2025-04-20 02:41 GMT
MP Crime: मध्य प्रदेश के रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के बिछिया तकिया मोहल्ले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. तकिया में रहने वाले सैफ खान उर्फ ​​बुग्गा ने उल्फत जहां नाम की लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और बेहतर जिंदगी के सपने दिखाकर परिवार की सहमति लेकर उससे शादी कर ली. शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच आर्थिक तंगी को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो घर की दहलीज से निकलकर थाने तक जा पहुंचा|
पुलिस ने नवदंपत्ति को समझाया और विवाद में सुलह कराकर लड़का-लड़की को उनके घर भेज दिया, ऐसा एक बार नहीं बल्कि दर्जनों बार हुआ. आखिरकार शनिवार की सुबह किराए के मकान में रह रहे नवदंपत्ति के कमरे से तेज बदबू आने लगी तो लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिछिया पुलिस को दी, सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और किराए के मकान का दरवाजा तोड़ा तो अंदर लड़की की बदबूदार लाश मिली. पुलिस ने शव बरामद किया
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी उल्फत जहां के साथ उसका दामाद सैफ खान उर्फ ​​बुग्गा लगभग हर दिन मारपीट करता था, जिसकी कई बार थाने में शिकायत भी दर्ज है। शव मिलने से दो दिन पहले उसकी बेटी से बातचीत हुई थी, लेकिन उसके बाद बार-बार फोन करने पर भी उसने कॉल रिसीव नहीं की। आज जब उसकी बेटी के ससुर ने उसे घटना की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंची।
लड़की की मां ने लगाए गंभीर आरोप
पूरी घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि सैफ खान नामक युवक ने उल्फत जहां नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती थी, प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा लग रहा है। हत्या का समय 24 घंटे से अधिक माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, विभिन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News