Mp crime: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रेप का मामला सामने आया है। तेंदुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पिता ने ही अपनी मासूम बेटी का के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने सारा घटनाक्रम अपनी मां को बताया, जिसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंची।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जाता है कि 10 साल की पीड़िता 25 जनवरी को अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। पीड़िता की मां मजदूरी करने गई थी, जबकि दादा-दादी खेत पर थे। इसी दौरान पीड़िता का पिता शराब के नशे में धुत्त होकर घर पर आया। उसने पीड़िता को खाना देने के बहाने घर के अंदर बुलाया। इसी दौरान उसने कमरा बंद कर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।उसने पीड़िता को धमकी दी कि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे मार देगा। इसी के चलते उसने डर के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद पीड़िता पहले बुआ के साथ बैतूल चली गई, इसके बाद मां के साथ मामा के घर आ गई। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत करके अपनी मां को यह बात मामा के घर बताई।
जिसके बाद पीड़िता की मां ने पीड़िता के साथ थाने आकर 4 फरवरी को आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। शराब के नशे में वह अक्सर हंगामा करता था।